Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

थाईलैंड के राजदूत शामिल हुए क्रिसमस समारोह में

रूद्रपुर। नैनीताल मार्ग स्थित होटल रेडिशन ब्लू में आज प्राातः आयोजित हुए क्रिसमस समारोह में थाईलैंड के राजदूत चुटिटॉर्न गोम्सकदी ने अपने दल के साथ भाग लेकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। होटल के महाप्रबंधक राज सिंह ने बताया कि आज प्रातः होटल में क्रिसमस समारोह आयोजित किया गया जिसमें सेंट मेरी स्कूल गंगापुर मार्ग के बच्चों द्वारा क्रिसमस गीत गाये गये। इस मौके पर क्रिसमस ट्री को भव्य रूप से सजाया गया। थाईलैंड के राजदूत ने बच्चों ंके साथ तालियां बजाकर गीतों पर साथ दिया तथा बच्चों की प्रस्तुति को सराहा। महाप्रबंधक ने बताया कि आगामी 31 दिसम्बर तक होटल में क्रिसमस पर्व के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 24 व 25 दिसम्बर को क्रिसमस डे पर बैंड गीत, संगीत एवं नृत्य के विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस मौके पर राहुल प्रकाश, रानी भार्गव, उर्वशी प्रकाश, अनुज जॉन, सिस्टर शैली, डॉ- दीपक रस्तोगी सहित होटल के समस्त अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *