Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नागरिकता बिल पास होने पर जताया हर्ष

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। लोकसभा व राज्यसभा में नागरिकता बिल पास होने की खुशीा में आज बंगाली समाज के तमाम लोगों ने गांधीपार्क में एकत्र होकर  आतिशबाजी छोड़ मिष्ठान वितरित कर हर्ष व्यक्त किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के पक्ष में नारेबाजी की। इस मौके पर दिलीप अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री व गृहमंत्री ने बंगाली हिन्दू, सिख, ईसाई समुदाय के प्रताड़ित लोगों को देश में नागरिकता देने के लिए जो बिल पास कराया है वह स्वागत योग्य है और यह कदम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा। इस दौरान तरूण दत्ता, मधु सरकार, गोविंद राय, संतोष सरकार, रविन्द्रनाथ धर, उत्तम दत्ता, केके दास, ईश्वर मल्लिक, गणेश राय, हरिपद राय, रूपचंद दास, निखिल, विश्व वैद्य, सुरेश विश्वास, विश्वजीत मंडल, मनोज दास, अनुकूल सरकार, अमल मंडल, रमेश मंडल, सुकुमार अधिकारी, प्रकाश, प्रेम बाला, विक्रम, सुशांत सरकार, हरिपद राय, अखिल विश्वास, अनीता बरेठा, ममता गोलदार, अमित विश्वास, फणीन्द्रनाथ गाइन, शिव कुमार राय, रमेन विश्वास, विक्की सरकार, सुशील विश्वास, कौशल्या विश्वास, रानी बैरागी, शिवपद सरकार, अनीता मंडल, मनोज दास, लक्खी मंडल, विनय विश्वास, जगदीश कराती, माला, सुशीला, हिमाद्रि, दीनबंधु, मिंटू विश्वास, सपन मिस्त्री, शिवपद मंडल, मनोरंजन, निरोद हालदार, नरेश मंडल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *