Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रादेशिक सेना के जवान की डेंगू से मौत

देहरादून (उद संवाददाता)। दून के चंद्रबनी (सेवलाकलां) निवासी व प्रादेशिक सेना के जवान की डेंगू से मौत हो गई है। प्रादेशिक सेना में बतौर राइफलमैन तैनात 39 वर्षीय शिब्बू ठाकुरी की पोस्टिंग वर्तमान में इलाहाबाद में थी। बताया जा रहा है कि डेंगू के कारण मल्टी आर्गेन फेल्योर से जवान की आकस्मिक मौत हो गई। जवान का पार्थिव शरीर दून पहुंचा और अंतिम दर्शन के बाद चंद्रबनी स्थित शमशान घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार चंद्रबनी निवासी शिब्बू ठाकुरी इलाहाबाद स्थित 137 टीए बटालियन में बतौर राइफलमैन तैनात थे। डेढ़ साल पहले ही 3ध्9 गोरखा राइफल्स से रिटायर होने के बाद वह दोबारा प्रादेशिक सेना में भर्ती हुए थे। बताया जा रहा है कि डयूटी के दौरान ही शिब्बू की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद वह उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे और वहां पर भर्ती हो गए। अस्पताल में तीन दिन भर्ती रहने के बाद भी उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ, बल्कि हालत ज्यादा बिगड़ने लगी। चिकित्सकों ने उन्हें डेगू होना बताया। रविवार को मल्टी आर्गेन फेल्योर होने पर अस्पताल में ही राइफलमैन शिब्बू की मौत हो गई। इसकी सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। जवान का पार्थिव शरीर दून पहुंचा और शव को सैन्य अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। सुबह पार्थिव शरीर उनके चंद्रबनी स्थित आवास लाया गया। चंद्रबनी स्थित शमशान घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। उनके दस वर्षीय बेटे अक्षत ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। वहीं गोरखा राइफल्स की सैन्य टुकड़ी मातमी धुन बजाकर अपने साथी जवान को अंतिम विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *