Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भूपी हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी,(उद संवाददाता)। हल्द्वानी में हुए भूपी हत्याकांड के फरार दूसरे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 15 दिसम्बर को त्रिलोक नगर मुखानी निवासी सौरभ गुप्ता और गौरव गुप्ता ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिंधी चैक मंगलपड़ाव पर दिनदहाड़े गोली मारकर काठगोदाम निवासी भूपेंद्रं पांडे की हत्या कर दी थी। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त सौरभ गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया था जबकि गौरव गुप्ता फरार हो गया था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 6 टीमें गठित की थीं और कई राज्यों में दबिश दी थी। एसओजी व पुलिस टीम ने रिक्शा स्टैंड के सामने कटरा जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश से हत्याकांड के दूसरे आरोपी गौरव गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। टीम में निरीक्षक अबुल कलाम, एसआई दिनेश पंत, कश्मीर सिंह, प्रमोद पाठक, बलवंत कम्बोज, रमेश पंत, कां- कुंदन कठायत, त्रिलोक सिंह, जितेंद्र कुमार अनिल गिरी, हरीश आर्य, गिरीश जोशी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *