Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टीचर नर्सिंग सेंटर में हुई चोरी का खुलासा

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। गत दिनों टीचर्स नर्सिंग सेंटर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिसमें दो नाबालिग हैं। उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया। गत दिनों कन्या जूनियर हाईस्कूल स्थित टीचर्स नर्सिंग सेंटर में चोरों ने धावा बोलकर इंवर्टर, बैटरा, प्रोजेक्टर व अन्य सामान उड़ा लिया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ट्रेनिंग सेंटर रोड से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिनमं से एक शान्ति विहार कालोनी निवासी पप्पू सैनी उर्फ हुड्डी पुत्र राजाराम व दो नाबालिग हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया। टीम में कोतवाल कैलााश भट्ट, एसआई होशियार सिंह, कां. सतेंद्र सुयाल, प्रताप सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *