Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दिनदहाड़े इंस्पेक्टर के घर से लाखों के उड़ाये जेवरात

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। आज दिनदहाड़े चोरों ने महिला इंस्पेक्टर के घर से लाखों के जेवरात और सामान चोरी कर लिया। इस घटना की आसपास किसी को भनक तक नहीं लगी। जानकारी के अनुसार रूद्रपुर इंटेलीजेंस में महिला इंस्पेक्टर प्रकाश कम्बोज एलायंस सिटीवन डी-137 में रहती हैं। उनके पति इंद्रजीत कम्बोज स्पोर्ट्स टीचर हैं। महिला इंस्पेक्टर प्रकाश कम्बोज का आज स्वास्थ्य ठीक नहीं था। आज दोपहर करीब 12 बजे वह अपने पति इन्द्रजीत कम्बोज के साथ अस्पताल में दवा लेने गयी थीं। जब वह करीब 2बजे वापस घर पहुंचीं तो उनके घर के गेट और कमरों का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा हुआ था। घर में लगी 40इंच की एलईडी, एक मोबाइल फोन और अलमारी में रखा करीब 25 तोला सोना गायब था। उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कोतवाला कैलाश चंद भट्ट टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले लोगों से घटना से सम्बन्धित जानकारी ली। पुलिस का शक आसपास निर्माणाधीन मकानों में काम कर रहे मजदूरों पर है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि पिछले दो तीन माह में यह चोरी की पांचवीं घटना है। दिनदहाड़े पुलिस इंस्पेक्टर के घर हुई चोरी की घटना से एलायंस सिटीवन कालोनी मं दहशत का माहौल है। उनका कहना है कि पुलिस अधिकारी के घर ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता का क्या होगा। उन्होंने चोरी की घटना पर आक्रोश जताते हुए शीघ्र ही चोरी की घटना के खुलासे की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *