February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गैंगरेप के आरोपियों के विरूद्ध रपट दर्ज नहीं कर रही पुलिस

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। विगत दिवस कुछ लोगों द्वारा मासूम बच्चे को ढाल बनाकर महिला से किये गये गैंगरेप के मामले में पीड़िता द्वारा तहरीर देने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जा रहा। आरोपियों के खुलेआम घूमने से पीड़िता ने जानमाल की सुरक्षा को नुकसान पहुंचने का अंदेशा व्यक्त किया है। गौरतलब है कि विगत दिवस एक युवक ने महिला को उसके घर छोड़ने के बहाने उसके तीन वर्षीय मासूम बच्चे सहित मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और महिला को अमरूद के बाग में ले गया जहां युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला से गैंगरेप करने की कोशिश की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसके बच्चे को ढाल बनाकर महिला से गैंगरेप किया। किसी तरह महिला युवकों के चंगुल से बचकर घर वापसलौटी और उसने पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराकर तहरीर सौंपी लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ न तो कोई मामला दर्ज किया है और न हीं उनसे कोई पूछताछ की जिससे महिला ने अपनी जानमाल का खतरा बताया है। उसका कहना है कि आरोपी युवक उसे निरन्तर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़िता ने कहा कि यदि पुलिस द्वारा उसे न्याय नहीं दिया गया तो वह उच्चाधिकारियों के पास जाकर फरियाद करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *