February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रपटा पुल निर्माण के लिए धरना प्रदर्शन

किच्छा(उद संवाददाता)। उद सम्वाददाता। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उपजिलाधिकारी कार्यायल पहुॅचकर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्र सौपते हुए पुरानी गल्ला मंडी स्थित रपटा पुल के शीघ्र निर्माण की मांग की। दिये गये ज्ञापन में पनेरु ने कहा कि पुरानी गल्ला मंडी स्थित विगत तीन वर्षो पूर्व रपटा पुल का निर्माण कराया गया था परन्तु गौला नदी के कटान के कारण विभिन्न ग्रामसभाओ को जोड़ने वाले रपटा पुल का निर्माण व्यर्थ हो गया। उन्होंने कहा कि विगत कुछ माह पूर्व आपके नगर आगमन पर उक्त रपटा पुल के निर्माण पूर्ण कराये जाने के लिए घोषणा की थी। परन्तु लगभग छः माह बाद भी उक्त कार्य को शुरु न किये जाने से जनता में आक्रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आगामी 25 दिसम्बर तक उक्त घोषणा पर कोई ठौस कदम नही उठाया तो उग्र आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे। धरना देने वालो मे संजीव कुमार सिंह, गणेश उपाध्याय, नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, मो. आरिफ, दुर्गेश गुप्ता, मो. दानिश सोनू, रिजवान अंसारी, दिलीप सिंह बिष्ट, विनोद कोरंगा, बंटी पपनेजा, जीवन पंत, अक्षय बाबा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *