Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत धानाचूली बैंड के पास चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की पिकअप रजिस्ट्रेशन संख्या- यूके 04 सीए 1866 को रुकवा कर चेक किया गया तो उसमें 140 टिन अवैध लीसा लदा था। वाहन चालक के पास लीसा से सम्बंधित कोई भी वैध कागज ना होने की स्थिति में 140 टिन लीसा एवं संबंधित वाहन को सीज करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। चालक ने बताया लीसा गहना क्षेत्र से पहाड़पानी ले जा रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त गिरीश चंद्र आर्य पुत्र माधव राम अनर्पा गांव जिला नैनीताल का रहने वाला है। टीम में थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कुलदीप सिंह, देवी दत्त पांडे, नरेश परिहार, सुरेंद्र कुमार, त्रिलोक गोस्वामी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *