Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विश्वकर्मा जयन्ती पर जय गुरूदेव ने दिये गिफ्ट

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। किच्छा रोड इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित जय गुरूदेव इण्डस्ट्रीज में विश्वकर्मा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को भव्य रूप से सजाया गया और हवन पूजन किया गया। विश्वकर्मा जयन्ती के उपलक्ष्य में जय गुरूदेव इण्डस्ट्रीज के डायरेक्टर बंशीधर गुम्बर ने सभी को बधाई देते हुये श्रमिकों को साइकिल, टेबल,कुर्सी, मोबाइल और घड़ियां वितरित की गयीं। पूजा अर्चना के बाद लंगर का आयोजन भी किया गया। इस मौके अरविन्द गुम्बर,रोहित गुम्बर, गुरतेज सिंह, रतन मण्डल,प्रभात कुमार, मनीश कुमार,पूरन कुमार, अमोस क्षेत्री, दिवाकर कुमार, प्रमोद कुमार,उग्रसेन शर्मा, भुल्लर कुमार, संजय कुमार, अर्पित मिश्रा, टीटू, लक्ष्य कुमार,वसीम, गुड्डु, विद्युत कुमार, वन्दना, चन्दनी, नीमा एवं शालू सहित काफी संख्या में संस्थान के कर्मचारी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *