Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कीरतपुर में फायरिंग की सूचना से मचा हड़कम्प

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। गतरात्रि कीरतपुर में फायरिंग की सूचना से हड़कम्प मच गया। आनन फानन में कोतवाल कैलाश चंद भट्ट के नेतृत्व में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इस दौरान हंगामा कर रहे तमाम युवक मौके से फरार हो गये। पुलिस ने वहां से कई वाहन जब्त कर लियेऔर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गतरात्रि कीरतपुर बार्डर पर लगभग आधा दर्जन युवक शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर उनमें विवादहो गया और देखते ही देखते वहां मारपीट शुरू हो गयी तथा जमकर लाठी डंडे चले। इसी दौरान किसी ने पुलिस को वहां फायरिंग करने की सूचना दे दी। जिससे पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गयी। तब तक हंगामा कर रहे सभी युवक मौके से फरार हो गये। पुलिस ने वहां से एक कार, एक स्कूटी और एक बुलट मोटरसाइकिल जब्त कर ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *