Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

काशीपुर(उद संवाददाता)। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार ग्राम देवीपुरा जसपुर निवासी 38वर्षीय योगेश कुमार पुत्र स्व- आनंद सिंह आवास विकास में किराये पर रहता था और डम्पर चालक था। गतरात्रि वह बाइक पर सवार होकर गांव की ओर जा रहा था कि ठाकुरद्वारा रोड पंर खेड़ा रहमानपुर के समीप वह लघुशंका के लिए उतरा। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *