August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस टीम पर पथराव करने वाले तीन दबोचे

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। बीते दिनों ग्राम छतरपुर में वाहन से कुचलकर किशोर की हुई मौत के पश्चात रोषित लोगों द्वारा जाम लगाकर पुलिस टीम पर पथराव किया गया तथा वाहनों में तोड़फोड़ की गयी। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सिडकुल चैकी प्रभारी केजी मठपाल ने बताया कि पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनमें छतरपुर कालोनी निवासी प्रहलाद पुत्र पीताम्बर, सुरेंद्र उर्फ तिनिया पुत्र गोपीचंद व मोती राम पुत्र स्व. सुरेश शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मामले में कार्रवाई के लिए एएसपी व सीओ द्वारा निर्देशित किया गया था जिसके अनुपालन में टीम का गठन किया गया। गत सायं दिनेशपुर मोड़ पर उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में एसआई कृष्ण गोपाल मठपाल, राजेंद्र कुमार, कां- विनोद फर्त्याल, हरी सिंह व मनोज जोशी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *