August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध हालातों में महिला लापता

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। मोहल्ला रविन्द्र नगर निवासी महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दे दी है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से उत्तर प्रदेश निवासी महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। जिसके चलते वह अपने पुत्र व पुत्री के साथ कुछ माह पूर्व पति को छोड़ मोहल्ला रविन्द्र नगर में परिजनों के साथ आकर रहने लगी और नगर के एक निजी चिकित्सालय में नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करने लगी। परिजनों का कहना है कुछ समय पूर्व उसकी तबीयत खराब होने के कारण नौकरी छोड़ दी। विगत दिवस महिला घर से यह कह कर गयी कि काम की तलाश में जा रही है। लेकिन उसके पश्चात से घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी सभी सम्भावित स्थानों पर खोजबीन की लेकिन महिला का कहीं कोई पता नहीं चल सका। इसके पश्चात परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *