Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गहमागहमी के बीच आपत्तियों पर सुनवाई

रूद्रपुर(उद सवांददाता)। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्य की सीटों के आरक्षण की जारी सूची पर दर्ज आपत्तियों की सुनवाई आज गहमागहमी के बीच सुनवाई हुई। बीपीआरओ रमेश चन्द्र त्रिपाठी ने दर्ज आपत्तियों की सुनवाई की। सुनवाई के बाद इनकी रिपोर्ट आलाधिकारियों को प्रेषित की जायेगी। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव को लेकर गत दिनों सीटों का आरक्षण जारी किया गया। जिसको लेकर पंचायत चुनाव लड़ने वाले तमाम लोगों की उम्मीदें धराशायी हो गयी थीं और आरक्षण पर 500 से अधिक आपत्तियां दर्ज करायीं थी। जिसकी सुनवाई शुक्रवार को सुनवाई हुई। सुनवाई में जिले भर से सैकड़ों लोग पहुंचे थे। दिन भर कलेक्टेªट में ग्रामीण क्षेत्र के नेताओं का जमावड़ा लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *