Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नानकमत्ता(उद सवांददाता)। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए सैकड़ों लीटर अवैध शराब बरामद की। मौके से शराब तस्कर फरार हो गये। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने कच्ची खमरिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए 300 लीटर बरामद की। मौैके से दो मोटर साईकिले और उपकरण भी बरामद कर लिये। पुलिस को देख शराब तस्कर फरार हो गये। पुलिस ने फरार मलकीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह, बलविंदर सिंह उर्फ बिल्लू पु=ा कश्मीर सिंह, सुखदेव सिंह पुत्र स्वर्गीय रंजीत सिंह, राजू पुत्र जीत सिंह, बलविंदर पुत्र जीत सिंह और प्रीतम सिंह पुत्र सुरजन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *