Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

छात्रों को स्मैक सप्लाई करने वाला तस्कर दबोचा

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद में चलाये जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील कुमार के नेतृत्व में बनभूूलपुरा पुलिस द्वारा अभियुक्त नारायण सिंह अरोरा पुत्र स्व दीवान सिंह निवासी चैधरी कॉलोनी शनि बाजार थाना बनभूलपुरा नैनीताल के कब्जे से 4-60 ग्राम स्मैक बरामद कर चोरगलिया रोड रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर थाना बनभूलपुरा में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। तस्कर बहेड़ी निवासी चच्चा से स्मैक लेकर हल्द्वानी के आसपास स्कूली छात्रों को बेचता है। पिछले कई माह से इस तस्कर की शिकायत आ रही थी। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *