Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सिलाई सेेंटर गई युवती, प्रेमी संग फुर्र

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में सिलाई सेंटर गयी एक युवती प्रेम प्रसंग के चलते युवक के साथ फरार हो गयी। परिजनों ने युवक पर पुत्री को बहलाफुसलाकर अगवा कर ले जाने की सूचना पुलिस को दी है। जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप निवासी एक युवती सिलाई सेंटर जाती थी। विगत दिवस वह रोज की तरह अपनी सहेली के साथ सिलाई सेंटर गयी। दोपहर युवती ने पेट दर्द की बात कहकर कहा कि वह घर जा रही है। जब शाम तक वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता सतायी और उन्होंने पुत्री की सहेली से जानकारी लेनी चाही तो उसका मोबाइल बंद आया। खोजबीन के दौरान परिजनों को पता चला कि एक युवक उनकी पुत्री को बहलाफुसलाकर अगवा कर ले गया है। परिजन जब आरोपी युवक के घर पहुंचे तो परिजनों ने कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया तथा युवक का मोबाइल भी बंद आया। परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर कहा कि युवक ही उसकी पुत्री को बहलाफुसलाकर अगवा कर ले गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *