August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरों ने तोडे घर के ताले, हजारों की नकदी, गैस सिलेंडर व बैट्रा चोरी

गदरपुर(उद संवाददाता)। रस्म पगडी में शामिल गये परिजनों की गैरमौजूदगी में मेनगेट के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने कमरे में रखे दीवान बेड से हजारों रुपए की नकदी, गैस सिलेंडर व बैट्रा चोरी कर लिया और फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से वार्डवासियों एवं पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआइना किया और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल कर चोरों की तलाश आरम्भ कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नं0-8 निवासी किराना कारोबारी विनोद कुमार भटेजा की पत्नी बीना भटेजा सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे अपने परिजनों के साथ पडोसी के निधन पर आयोजित रस्म पगड़ी में शामिल होने के लिए घर के मेन गेट में ताला लगाकर गई थी। करीब 2 बजे उनका पुत्र हिमांशु घर लौटा तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ देखकर उसने अपने पिता विनोद को सूचित किया। उन्होंने अंदर देखा तो कमरे में रखा बेड अस्त-व्यस्त था जिसके अंदर रखी करीब हजारों रूप्ये की नकदी के अलावा रसोई घर में रखा गैस सिलेंडर और इनवर्टर में लगा बैट्रा भी गायब था। दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से वार्ड वासियों में भी सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर थाने से एसआई गणेश भट्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पास में रहने वाले एक परिवार ने बताया दोपहर करीब डेढ बजे एक बाइक पर सवार दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में गली में घूमते देखा गया था। विनोद भटेजा ने पुलिस को तहरीर सौंपकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही एवं चोरी कर ले जाई गई नकदी एवं सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात चोरों की सुरागसी की जा रही है। थानाध्यक्ष जसविन्दर सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में पुलिस को कुछ सुराग मिलें हैं, और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *