Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अतिक्रमण के खिलाफ थाना पुलिस ने चलाया अभियान

हल्द्वानी,(उद संवाददाता)। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बाधित करने पर थाना पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया जिससे अतिक्रमणकारी दुकानदारों में हड़कम्प मच गया और वे आनन फानन में दुकान के बाहर लगाये गये सामान को समेटने लगे। थानाध्यक्ष सुशील कुमार की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने गत सायं प्रेम टाकीज से भारद्वाज तिराहा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान 13 ऐसे दुकानदारों का चालान किया जिन्होंने दुकान के बाहर अपना सामान फैलाकर यातायात व्यवस्था को बाधित किया हुआ था साथ ही थानाध्यक्ष ने समस्त दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपना सामान किसी भी दशा में अपनी दुकान के बाहर न फैलायें अन्यथा उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *