Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। सिख संगठन की आज आवास विकास कालोनी स्थित गुरूद्वारा परिसर में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने उपेक्षा के खिलाफ सिख समाज से एकजुट होने का आहवान किया। वक्ताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश में संगठन बनाकर सिख समाज की हो रही उपेक्षा के खिलाफ संगठित होना होगा ताकि एकजुट होकर उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष किया जा सके। उन्होंने बताया कि संगठन को ब्लाक स्तर पर गठित किया जायेगा। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह, तजिंदर सिंह विर्क, हरभजन विर्क, सुक्खा सिंह, वीरेेंद्र सामंती, जोगेंदर सिंह, निर्मल हंसपाल, संतोख सिंह, वीर सिंह, प्रीतपाल, करनैल सिंह, सुरेंद्र ग्रोवर, प्यारा सिंह, प्रीतम सिंह, अजायब सिंह, सतनाम सिंह, प्रीतम सिंह चावला, गुरचरन सिंह बराड़ आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *