Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भगवान शंकर के जयघोषों से गूंजे शिवालय

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। श्रावण मास के तीसरे सोमवार एवं नागपंचमी पर्व पर नगर एवं निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिवालयों में शिवभक्तों की पूजा अर्चना के लिए प्रातःकाल से ही भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सभी मंदिर भगवान शंकर के जयघोषों से गुंजायमान हो उठे। शिवभक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर विधिविधान से शिवलिंग की पूजा अर्चना की और जलाभिषेक कर सभी की सुख समृद्धि की कामना की। मंदिरों को रंग बिरंगी भव्य रोशनी एवं फूलमालाओं से सजाया गया। सभी मंदिरों में प्रातः से ही शिवभक्तों के आने का क्रम शुरू हो गया जिन्होंने दूध, दही, बेलपत्र, फल, फूल, धूप, अगरबत्ती आदि पूजा सामग्री से विधिवत शिवलिंग की पूजा अर्चना की। मंदिर के बाहर पूजा सामग्री बेचने की दुकानें लगी थीं। नगर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, मां वैष्णो मंदिर, मां देवी मंदिर, शिव शक्ति मंदिर, अटरिया देवी मंदिर, मंदिर मन कामेश्वर, दूधिया बाबा मंदिर, बृहस्पति देव मंदिर, शनि मंदिर, नव दुर्गा मंदिर, बन खंडी मंदिर सहित नगर एवं निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के सभी मंदिरों में शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। नानकमत्ता- सावन के तीसरे सोमवार एवं नाग पंचमी पर्व पर मां जगदंबा मंदिर, शिव मंदिर, सनातन धर्म मंदिर में भोले बाबा के भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। बाबा भक्तों ने शिवलिंग दूध चढ़ाकर रूद्राभिषेक कर विधि विधान से पूजा अर्चना की और सभी की सुख समृद्धि की कामना की। भक्तों ने उपवास रखकर सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिरों को फूलों से सजाया गया। इस दौरान वातावरण बम भोले ेके जयघोषों से गुंजायमान रहा। वहीं नागपंचमी पर्व के अवसर पर भी प्रातः से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उभड़ी। इस दौरान पं- जग प्रवेश वत्स, उमेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, उषा के वी अग्रवाल, रामभरोसे शर्मा, रामवती सक्सेना, कोमल वत्स, राधे वत्स,सोभेत रस्तोगी,स्वीटी रस्तोगी,मुकेश अग्रवाल पप्पू सक्सेना आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *