Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

तीन तलाक बिल पास होने पर बांटी मिठाई

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। लोकसभा एवं राज्यसभा में तीन तलाक बिल पास होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए आज भाजपाईयों ने अम्बेडकर पार्क में मिष्ठान वितरित किया और प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी का आभार जताया। विधायक राजकुमार ठुकराल, नगर अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद राठौर, अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री परवेज खां तथा अल्पसंख्यक मोर्चा कुमायूं समन्वयक डॉ- मुशर्रफ की अगुवाई में पार्टी केे तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता अम्बेडकर पार्क में एकत्र हुए। श्री ठुकराल ने कहा कि तीन तलाक बिल पास होने से देश की मुस्लिम महिलाओं का न सिर्फ सम्मान बढ़ा है बल्कि उन्हें बेहतर जीवन जीने के और अधिकार मिले हैं। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने कहा कि इस बिल के पास होने से मुस्लिम महिलाओं को कानूनी अधिकार मिला है और समाज में उनका सम्मान भी बढ़ा। प्रदेश मं=ांी परवेज खां ने कहा कि इसलाम में तीन तलाक का प्रावधान है लेकिन कुछ लोग इसका दुरूपयोग कर मुस्लिम महिलाओं का उत्पीड़न कर रहे थे। ईश्वरी प्रसाद राठौर ने कहा किा इस बिल के पास होने पर मुस्लिम महिलाओं को तलाक के नाम पर जीवन के बीच रास्ते में नहीं छोड़ा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि कुछ लोग निजी राजनीति को चमकाने के लिए इसका विरोध कर रहे हैं। मुशर्रफ ने कहा कि आज देश की मुस्लिम महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जता रही हैं जिन्होंने तीन तलाक बिल पारित कर सराहनीय कार्य किया। इस मौके पर चन्द्रसेन कोली, तौफीक अहमद, रेहान, रामकिशन कोली, सूरज प्रजापति, अजीत साहा, मनोहर , शादाब खान, नजाकत अली, संजू कोली, रामकिशन, पिंटू पाल, आनंद शर्मा, दीपक ग्रोवर, महेंद्री शर्मा, अनीता बजेठा, राकेश सिंह, सुचन्द्र राय, शम्मी गुप्ता, मंजू शर्मा, विक्की सैनी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *