Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। गत सायं गश्त के दौरान बगवाड़ा चैकी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को कट्टे में अवैध रूप से कछुए ले जाते पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार चैकी प्रभारी नवीन बुधानी साथी पुलिसकर्मी कां- अरविंद कार्की के साथ गश्त पर थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर वह मुमताज गेट के पास पहुंचे जहां एक युवक संदिग्ध रूप से घूमता दिखायी दिया। संदेह होने पर पुलिस ने उसे दबोचकर पूछताछ की तो युवक ने नाम पता ग्राम शिमला पिस्तौर निवासी महेश पटेल पुत्र श्याम बिहारी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद कट्टे में दो कछुए बरामद किये गये। पुलिस ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर अधिकारी भी मौके पर आ गये। महेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *