Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर। ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पीएम हाउस भेज दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक गौशाला मोड़ पर रेलवे फाटक के समीप आज प्रातः स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में एक अधेेड़ व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। शव पाये जाने की जानकारी मिलने पर वहां लोगों की भीड़ लग गयी। सूचना मिलने पर एसआई दीपक जोशी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां खड़े लोगों से आवश्यक जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई जोशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक भिखारी हो सकता है। शव के पास पुलिस को कुछ भी नहीं मिला। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *