August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

वाहन की टक्कर से बैल घायल, सीपीयू ने कराया उपचार

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए बैल की जान सीपीयू कर्मियों ने बचा ली। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद तड़पते हुए बैल को काबू किया और उसका उपचार कराया। तब कहीं जाकर घायल बैल शान्त हुआ। आज प्रातः इंदिरा चैक के समीप एक अज्ञात वाहन ने बैल को टक्कर मार दी जिसमें वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया और सड़क पर तड़पने लगा। इसी दौरान वहां तैनात कई सीपीयू कर्मियों ने बैल पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन घायल बैल काबू नहीं आ पा रहा था लेकिन सीपीयू कर्मियों ने किसी तरह बैल पर काबू पाया और पशु चिकित्सकों को बुलाकर उसका उपचार कराया। तब कहीं जाकर बैल शान्त हुआ। इस दौरान सीपीयूकर्मियों में एसआई मंगल सिंह, श्यामपाल सिंह, हयात सिंह, कां. जगदीश जोशी, रंगलाल भास्कर,भूपेंद्र सिंह, सुंदर गोस्वामी, सुरेश नाथ गोस्वामी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *