Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार सुबह से चल रहे एनकाउंटर पर सुरक्षाबलों पर बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने इस एकांउटर में दो आतंकवादियों को ढेर किया है। इसमें दक्षिण कश्मीर के शीर्ष जैश कमांडर मुन्ना लाहौरी भी शामिल था। शुक्रवार देर रात सुरक्षाबलों को गुप्त जानकारी मिली थी कि शोपिया जिले में मुन्ना लाहौरी अपने सहयोगियों के साथ गश्त लगाए बैठा है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाया और जैश कमांडर को ढेर कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने इस एनकाउंटर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एनकाउंटर में जैश कमांड मुन्ना लाहौरी को सुरक्षाबलों ने ढेर किया है। पाकिस्तान का यह आतंकवादी आईईडी बनाने और स्थानीय क्षेत्र में नागरिक हत्या की श्रृंखला के लिए जिम्मेदार था। जिम  ने उन्हें बेल्ट में भर्ती के लिए भी इस्तेमाल किया था। पुलिस अधिकारी ने कहा, मारा गया जैश कमांडर मुन्ना लाहौरी 30ध्3ध्19 को बनिहाल में सुरक्षा बल के काफिले पर हुए आंशिक कार ब्लास्ट हमले के लिए जिम्मेदार था। मुन्ना लाहौरी को एक आईईडी विशेषज्ञ के रूप में माना जाता था और उसने अपने साथियों के साथ पुलवामा-शोपियां बेल्ट में अपना ओपेर्शनल बेस बनाया था। जहां वे स्थानीय सामग्रियों से आईइडी बनाने के लिए कश्मीरी युवाओं को प्रशिक्षित करते था। माना जाता है कि वाहनों में फिट किए गए आईईडी बनाने में माहिर लाहोरी पिछले साल कश्मीर में भारी मात्रा में हथियारों और गोला-बारूद के साथ घुसपैठ करने में सफल हवा था। पुलिस के एक बयान में कहा गया फ्पाकिस्तान का यह आतंकवादी आईईडी बनाने और स्थानीय क्षेत्र में नागरिकों की हत्या के लिए जिम्मेदार था। जेश संगठन में नए युवाओं की भर्ती के लिए भी मुन्ना सरकारी था। बयान में और कहा गया है फ्मारे गए जैश कमांडर मुन्ना लाहौरी बनिहाल में 30ध्3ध्19 को सुरक्षा बल के काफिले पर कार ब्लास्ट हमले के लिए जिम्मेदार थे और 17/6/19 को अरिहल पुलवामा में सेना के वाहन पर जो घातक कार विस्फोट हुआ था उसके पीछे भी मुन्ना का था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *