Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विद्युत समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग

रुद्रपुर(उद सवांददाता)। भूरारानी के समीप स्थित खुशी एन्क्लेव-2 के लोगों ने क्षेत्र में लगातार हो रही विद्युत की समस्याओं से परेशान होकर ट्रांसफार्मर के उच्चीकरण कराने की मांग की ताकि विद्युत की समस्या से निजात मिल सके। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने विद्युत विभाग के अधिशासी अधिकारी उमाकांत चतुर्वेदी से मुलाकात की। श्री चुघ ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं से अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया। जिस पर अधिशासी अधिकारी श्री चतुर्वेदी ने समस्या का संज्ञान लेते हुए शीघ्र समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर उच्चीकरण का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा।  इस दौरान कपिल, सोनिया, नीलम, अंजु देवी, दीप्ति रस्तोगी, हेमा, अनिल कुमार, राहुल, अनिल साह, बबली, निशा, गीतिका, अजय यादव, शारदा देवी, ऊषा, कमला देवी, बबिता रानी, विशाल, गोपाल सिंह, विजय कुमार, अजय कुमार, नरेन्द्र जोशी, कैलाश रानी, विजय, समीर, रवि, पवन नारंग, अनिल, गुलाब, दिनेश आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *