August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी,(उद संवाददाता)। एसएसपी के निर्देश पर जनपद में चलाये जा रहे निरोधात्मक कार्रवाई के तहत बनभूलपुरा थाना पुलिस द्वारा गत दिवस दो सट्टेबाजों को हजारों की नकदी व सट्टा पर्ची सहित गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिलने पर रेलवे स्टेशन के समीप ढोलक बस्ती किदवईनगर निवासी शोएब पुत्र आफताब को खाईबाड़ी करते दबोच लिया। उसके पास से 2470रूपए नकद, सट्टा पर्ची व अन्य सामान बरामद हुआ जबकि जवाहरनगर निवासी इकरार हुसैन पुत्र स्व- इंतजार हुसैन को चोरगलिया रोड से खाईबाड़ी करते पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1010रूपए नकद, सट्टा पर्ची व अन्य सामान बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके विरूद्ध गुण्डा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *