Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

16 लाभार्थियों को वितरित किये आवासीय पट्टे

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्राम आनंदखेड़ा में 16 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवासीय पट्टे वितरित किये। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार असहाय परिवारों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ये परिवार कई वर्षों से पट्टे की मांग कर रहे थे। किसी भी जनप्रतिनिधि ने इनकी सुध नहीं ली। अब इन्हें पट्टे आवंटित होने से वर्षों पुरानी मांग पूरी हुइ है। श्री ठुकराल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के हित में प्रानमंत्री आवास योजना शुरू की है जिसके तहत गरीब परिवारों को आवास मुहैया कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। जिनके पर आवासीय पट्टे नहीं है उन्हें भूमि के पट्टे भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इसी योजना के तहत सोलह परिवारों को आवासीय पट्टे दिये गये हैं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज, दुलाल मलिक, राजस्व निरीक्षक प्रेम सिंह चैहान, उप निरीक्षक मुकेश कुमार, सुरजीत सिंह, देव प्रसाद, जनार्दन मलंगी, रतन हाल्दा, राजेश ग्रोवर, मनोज मिस्त्री, सर्वजीत सिंह, बंटी कोली, प्रेम सिंह चैहान, मुकेश कुमार, सुरजीत सिंह, देवेंद्र, नारायण सरकार, पवित्र सरकार, कोमल, श्यामपद, अर्जुन दास, उषा, रंजीत, अनिल, कृष्ण, नारायण, रतन, ममता, भोला, दुलाल मलिक, जनार्दन, रतन हालदार, मनोज मिस्त्री, बंटी कोली आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *