Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। ग्राम कनकपुर में स्कूली बच्चों की साइकिलें खड़ी करने और झोपड़ी तोड़ने का विरोध करने पर आक्रोशित महिला ने खुरपी से हमला कर मां-बेटे का सिर फोड़ दिया। उन्हें उपचार के लिए किच्छा अस्पताल भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम कनकपुर में सरकारी विद्यालय के पास एक झोपड़ी है। जहां रिंकी पत्नी गणेश रहती है। समीप ही स्कूल के बच्चों की साइकिल खड़ी करने के लिए स्कूल प्रबंधन ने पार्किंग बना रखी शहै जहां स्कूली बच्चे साइकिलें खड़ी करते हैं। यह महिला पूर्व में भी कई बार बच्चों की साइकिलों में तोड़फोड़ कर चुकी है और आयेेदिन हंगामा करती रहती है। आज पुनः यह महिला बच्चों की साइकिलें तोड़ने लगी और समीप ही गीता देवी की झोपड़ी है। रिंकी उसकी झोपड़ी भी तोड़ने लगी। जब उसने विरोध जताया तो रिंकी ने खुरपी लेकर गीता औरे उसके बेटे दिनेश का सिर फोड़ दिया। दोनों घायलों को किच्छा अस्पताल भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *