Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

इंजन के पट्टे में फंसा दुपट्टा, किशोरी घायल

काशीपुर (उद सवांददाता)। खेतों में धान लगाते वक्त इंजन पर पानी पीने गई एक बच्ची का दुपट्टा अचानक पट्टे में फंस गया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिसे उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक ग्राम कुकरझुन्डी थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी सिद्धा की 13 वर्षीया पुत्री हरीन आज सुबह परिजनों के साथ खेत में धान लगा रही थी। इस दौरान प्यास लगने पर वह समीप के इंजन पर पानी पीने गई। बताया गया कि पानी पीते वक्त अचानक उसके गले में पड़ा हुआ दुपट्टðा इंजन के पट्टðे में फस गया और देखते ही देखते बच्ची की गर्दन दुपट्टðे से जकड़ी गई। खेतों में धान लगा रहे लोगों को जैसे ही इसका पता चला वह मौके की ओर दौड़े। उन्होंने बच्ची को उठाकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *