Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गल्फार कंपनी का डिनर, बना चर्चा का विषय

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। गत दिनों गल्फार कम्पनी की ओर से आयोजित डिनर चर्चा का विषय बन गया है। इस डिनर पार्टी में कुछ लोगों के अलावा एक विधायक भी थे जिस कारण चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। गौरतलब है कि गल्फार कम्पनी द्वारा निर्माण न कराये जाने को लेकर रूद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने गल्फार कम्पनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और गल्फार कम्पनी द्वारा करायी जा रही टोल वसूली बंद करा दी थी। जिस पर गल्फार कम्पनी ने निर्माण कार्य प्रारम्भ करा दिया था। दो दिन पूर्व गल्फार कम्पनी की ओर से ेरूद्रपुर केएक होटल में डिनर का आयोजन किया गया जिसमें कई लोग मौजूद थे। इस डिनर पार्टी में एक विधायक भी शामिल थे जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *