Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अवैध संबंधों के चलते पुत्र की हत्या करने का आरोप

काशीपुर (उद सवांददाता)। लगभग पखवाड़े भर पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विनोद की मौत पुलिस के लिए गले का फांस बन गई है। इस मामले में न तो अभी तक मुकदमा पंजीकृत हुआ और न ही आरोपियों को पकड़ा जा सका है। मृतक के परिजन लगातार कोतवाली के चक्कर लगा रहे हैं। गौरतलब है कि शांति नगर रम्पुरा निवासी विनोद 23 वर्ष पुत्र मोहन सिंह की गत 15 मई को शादी हुई। उसके पड़ोस में रहने वाला साढू नरेश पुत्र पप्पू ने विवाह में बिचैलिए की भूमिका अदा की। विनोद तथा उसकी पत्नी अक्सर नरेश के घर रहा करते थे। गत 9 जुलाई को नरेश के घर में अचानक विनोद की हालत खराब हो गई। हालत अत्यधिक चिंताजनक होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गये लेकिन इसी बीच विनोद ने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि उसे जहर देकर मौत के घाट उतारा गया। घटना के बाद से मृतक विनोद का साडू नरेश तथा उसका परिवार फरार है।  मृतक विनोद की मां ने शक जताते हुए कहा कि अवैध संबंधों के चलते विनोद को जहर देकर मार दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *