Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दस किलो डोडा के साथ युवक गिरफ्तार

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। गत सायं मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बिलासपुर सीमा के समीप बाइक सवार युवक को 10किलो डोडा के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार कोतवाल कैलाश भट्ट, एसएसआई विनोद जोशी, कां- राजेंद्र कुमार व गणेश पांडे गत सांय बिलासपुर सीमा पर गश्त पर थे।मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कुछ ही देर में बिलासपुर की ओर से आ रही बाइक संख्या यूके-06एके9922 को रोका और उस पर सवार युवक से पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम पता ग्राम सतुइया पुलभट्टा किच्छा निवासी ब्रजेश कुमार पुत्र राधेश्याम बताया। तलाशी लेने पर युवक के पास से कट्टे में भरा 10-100किग्रा- डोडा बरामद हुआ। पुलिस ने डोडा कब्जे में लेकर ब्रजेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *