Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर पलटी,एक गंभीर

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। नैनीताल से हल्द्वानी आ रही एक कार प्रिया बैंड के पास पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार की हालत गंभीर है। कार चालक वाली साइट को पलटी जिससे कार सवारों को चोटें आई। राहगीरों ने 108 की मदद से उसे कालाढूंगी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे एसटीएच रेफर कर दिया गया। काशीपुर निवासी मनोज शर्मा आज सुबह नैनीताल से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे। इसी बीच अचानक प्रिया बैंड के पास उनकी कार एक पेड़ से जा टकराई। टकराने के बाद कार पलट गई। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। मनोज शर्मा की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और उन्हें कालाढूंगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उसके बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *