Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अधिवक्ता के कार्यालय से हजारों की नकदी और सामान चोरी

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। अधिवक्ता के कार्यालय से अज्ञात चोरों ने हजारों की नकदी व सामान उड़ा लिया। वार्ड 4 दूधियानगर निवासी गुरमेज सिंह पुत्र दरबारा सिंह ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि वह वाणिज्य कर कार्यालय में पंजीकृत अधिवक्ता है और उनका कार्यालय किड्स प्लेनेट पब्लिक स्कूल माडल कालोनी में स्थित है। गतरात्रि वह कार्यालय बंद कर अपने घर चले गये। आज प्रातः जब कार्यालय का स्टाफ आया तो आफिस की छत का जाल टूटा था और गल्ले में रखी 14500 की नकदी, लैपटॉप, मोबाइल, इनवर्टर का बैटरा गायब थे। जिसके फुटेज सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गये हैं। अधिवक्ता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *