Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता) महिला से मोबाइल लूटने वाले बाइक सवार को पुलिस ने धर दबोचा।  दर्ज रिपोर्ट में रविन्द्रनगर निवासी पूजा पत्नी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गत दिवस वह वैष्णो द्वार से घर रही थी तभी बाइक संख्या यूके-06 एएमध्1838 पर सवार दो युवकों ने उससे मोबाइल लूट लिया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने बाइक नम्बर के आधार पर चेकिंग अभियान चलाया और रेलवे स्टेशन के समीप बाइक पर जा रहे कृष्णा कालोनी निवासी लव कुमार पुत्र रामकुमार को धर दबोचा। जबकि दूसरा साथी फरार हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बाइक सीज कर दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *