Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आधार कार्डों को लेकर एसडीएम से शिकायत

किच्छा,(उद संवाददाता)। आधार कार्डों में संशोधन को लेकर हो रही हीलाहवाली के चलते एसडीएम से शिकायत की गयी है। शिकायत कर्ताओं का कहना था कि आधार कार्ड में संशोधन नहीं किया जा रहा है।आज प्रातः किच्छा एसडीएम कार्यालय पहुंचे दर्जनों लोगों ने शिकायत की कि आधार कार्डों में संशोधन किया जाना है। भारतीय स्टेट बैंक में तकनीकी कमियों के चलते आधार कार्डों मेंसंशोधन नहीं हो रहा है। जिसके बाद यह संशोधन पुराना बरेली रोड स्थित डाकघर पर किया जा रहा है। लोगों का आरोप था कि सेटिंग-गेटिंग के चलते चंद लोगों के आधार कार्ड ही संशोधित किये जा रहे हैं। जबकि अन्य लोग परेशान हैं। शिकायत करने वालों में रामवती, जनक दुलारी, भोली, राधा कोरी, संजू सरकार, निखिल, मनजीत कौर, तसलीम, मुन्नालाल, हरबंस सिंह बंसी, सोनी, रामदेव, इरशाद, सलीम, विक्रम सहित अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *