February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विवाहिता को जिस्मफरोशी में धकेलने का प्रयास

रूद्रपुर (उद सवांददाता)। विवाहिता को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने का प्रयास का मामला सामने आया है। नारी शक्ति नारी सम्मान सेवा समिति की अध्यक्ष यासमीन जहां के नेतृत्व में एनजीओ की टीम ने एसएसपी से मुलाकात कर दोषी ससुरालियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी को दिये गये प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया कि मोहल्ला रूई मंडी थाना कोतवाली जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश व हाल मोहल्ला इसलामनगर सितारगंज निवासी एक युवती को वार्ड 2 चित्ती मझरा थाना सितारगंज निवासी एक युवक बहलाफुसलाकर भगाकर मुम्बई ले गया जहां दोनों ने निकाह कर लिया। शादी के बाद उसका पति उसे प्रताड़ित करने लगा। मुम्बई में उसके पति की मां का भी आना जाना था और वह अपने पुत्र पर दूसरी शादी का दबाव बनाने लगी और उससे मारपीट करने लगे। महिला का आरोप है कि उसके पति की मां ने मुम्बई में किसी व्यक्ति के साथ उसका सौदा कर दिया और उसे जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने का प्रयास किया जिसकी जानकारी होने पर वह मुम्बई से भागकर अपनी बहन के घर गाजीपुर आ गयी। उसके बाद उसकी सास ने बातचीत करना बंद कर दी और उसे आयेदिन धमकी देने लगी। समिति के लोगों ने दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान उर्वशी कन्याल, सुदेश कुमारी, शहरोज खान, सलीम अहमद आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *