February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। गतरात्रि मोहल्ला जगतपुरा में सुरक्षाकर्मी पद पर तैनात एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। मामले की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन जिला चिकित्सालय पहुंचे। पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और पंचनामा भरा। जानकारी के अनुसार मूलरूप से ग्राम भीमानगर अलीगढ़ निवासी 55 वर्षीय जितेंद्र गौड़ पुत्र एमडी गौड़ यहां मोहल्ला जगतपुरा में अकेले किरायेदार के रूप में रहता था और एक निजी संस्थान में सुरक्षाकर्मी पद पर तैनात था। बताया जाता है कि गत सायं उसकी हालत अचानक तेजी से बिगड़ने लगी। जिस पर उसे उपचार के लिए कम्पनी के सुपरवाइजर द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। मामले की सूचना पुलिस एवं मृतक के परिजनों को दे दी गयी। आज परिजनों के यहां पहुंचने पर पुलिस ने जिला अस्पताल में उनसे मृतक के संदर्भ में आवश्यक जानकारी ली। परिजनों का कहना था कि मृतक विजेंद्र का स्वास्थ्य पिछले काफी समय से खराब था।?वहीं पुलिस एवं चिकित्सकों का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *