February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

30 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

गदरपुर (उद संवाददाता)। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने तहसीलदार की मौजूदगी में करतारपुर वार्ड नंबर 8 में एक घर में छापा मारकर 30 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार करतारपुर रोड वार्ड नंबर 1 में रहने वाली शाहीन पत्नी साकिर अली काफी समय से नशे के कारोबार में लिप्त थी। बीती रात्रि 7 बजे मुखबिर से मिली जानकारी पर थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक गणेश दत्त भट्टð, बसंत कुमार, मदन सिंह बिष्ट, महिला उपनिरीक्षक संतोषी नेगी, सिपाही राजेंद्र बगडवाल एवं महिला सिपाही किरन मेहरा की टीम ने तहसीलदार जेपी गौड को साथ लेकर करतारपुर रोड वार्ड नंबर 1 में शाहीन के घर पर छापा मारा और उसके घर से करीब 30 ग्राम स्मैक, तराजू एवं 6060 रूपये की नकदी बरामद करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस की छापामारी की भनक लगते ही वार्ड वासियों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि शाहीन काफी समय से नशे के कारोबार में लगी हुई थी। कुछ वर्ष पूर्व उसके पति साकिर अली को भी नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त में लिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया था जो अभी जेल में बंद है। पुलिस ने शाहीन के िखलाफ एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज किया और मेडिकल परीक्षण के उपरांत उसको न्यायालय भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *