February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध परिस्थितियों में विषपान से युवक की मौत

काशीपुर (उद सवांददाता)। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गयी। उसका कुछसमय पूर्व ही विवाह हुआ था। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शान्तिनगर पुराना रामपुर निवासी 23वर्षीय विनोद कुमार पुत्र मोहन सिंह का विवाह गत 15मईको गंज मढ़ैया स्वार रामपुर निवासी एक युवती से हुआ था। उसका विवाह उसके जीजा ने कराया था। आरोप है कि उसके जीजा के युवती से अवैध संबंध थे जिसकी भनक उसको लग गयी। विनोद की पत्नी उसके जीजा के घर रहती थी और उसके ससुरालिये मारपीट करते थे। जिसके चलते उसने किसी पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *