February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। बाइक के अनियंत्रित होने से उस पर सवार युवक की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी 25वर्षीय रोहित सिंह पुत्र सतीश सिंह सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करताथा और जयनगर नं- 3 छतरपुर में पिछले एक वर्ष से रह रहा था। गत सायं वह फैक्ट्री से घर आ गया। थोड़ी देर बाद फैक्ट्रीकर्मियों ने उसे दोबारा किसी काम से बुलाया तो वह रात्रि लगभग 8-30बजे बाइक पर सवार होकर फैक्ट्री जा रहा था कि रास्ते में अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी जिसमें उसकी मौत हो गयी। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था और उसकी दो बहनें हैं। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि उसका फैक्ट्री प्रबंधन से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *