Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

करेंट की चपेट में आने से महिला गंभीर

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। आज प्रातः घर में कार्य के दौरान एक महिला करंट की चपेट में आकर घायल हो गयी जिसे परिजन उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गये। जानकारी के अनुसार एम ब्लाक ट्रांजिट कैंप निवासी सतीश की पत्नी सुनीता यादव आज प्रातः घर में काम कर रही थी। इसी दौरान पाइप में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गयी। चीख पुकार की आवाज सुनकर घर में मौजूद परिजनों सहित आसपास के लोग भी आ गये। सुनीता को गंभीर हालत में उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां उपचारके पश्चात चिकित्सकों ने उसकी हालत में सुधार बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *