February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मानसिक तनाव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

काशीपुर(उद संवाददाता)। न्यू आवास विकास के सी ब्लॉक में डिप्रेशन के शिकार एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली कोतवाल संजय कुमार मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव आज परिजनों के हवाले कर दिया गया। घटना से मृतक के परिजनों में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक सी ब्लॉक न्यू आवास विकास निवासी अमित यादव 27 वर्ष पुत्र ओम प्रकाश यादव बीटेक की पढ़ाई पूरी कर यहां जसपुर खुर्द स्थित वासियों वाला मंदिर के समीप पिता के साथ डेयरी की दुकान पर बैठता था। गत अपराहन बाद वह दुकान से घर खाना खाने के लिए आया। इस दौरान डिप्रेशन के शिकार युवक ने मानसिक तनाव की स्थिति में कपड़े का फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगा ली। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। शाम लगभग 5 बजे मृतक की मां ने घर पहुंचकर देखा तो शोर शराबा होने पर पड़ोसियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की तीन बहने हैं दो की शादी हो चुकी है। वह इकलौता था। अचानक घटी घटना को लेकर मृतक परिजनों में शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *