Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रांजिट कैम्प सड़क पर गड्ढों का भरान शुरू

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। लम्बे समय से लोगों के लिए परेशानी का सबब बने ट्रांजिट कैम्प मुख्य मार्ग के निर्माण के लिए गड्ढों का भरान शुरू हो गया है। आज विधायक राजकुमार ठुकराल और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर निर्माण कार्य शुरू किया। गौरतलब है कि ट्रांजिट कैम्प मुख्य मार्ग लम्बे समय से जीर्ण क्षीर्ण हालत में है। इसके निर्माण की मांग कई वर्षों से की जा रही है। विधायक राजकुमार ठुकराल इस सड़क के निर्माण की मांग कई बार मुख्यम=ांी और विधानसभा सत्र के समक्ष उठा चुके थे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत स्वयं भी इस सड़क के निर्माण की घोषणा सार्वजनिक रूप से कर चुके हैं लेकिन इसके बावजूद सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा था। विधायक राजकुमार ठुकराल के प्रयासों से पिछले दिनों 2-2 किमी इस सड़क में से 900 मीटर सड़क के लिए धनराशि स्वीकृत हुई थी। फिलहाल सड़क के निर्माण के लिए गड्ढों का भरान शुरू हो गया है। आज गड्ढों के भरान का विधायक राजकुमार ठुकराल और पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता ने नारियल तोड़कर विधिवत शुभारम्भ किया। इस दौरान विधायक ने बताया कि 2-2 किमी सड़क के निर्माण के लिए मामला शासन स्तर पर विचाराधीन है। पूरी सड़क के लिए धनराशि जल्द ही मंजूर करा ली जायेगी। फिलहाल जनता की समस्याओं को देखते हुए सड़क के निर्माण की शुरूआत कर दी गयी हैं। उन्होंने बताया कि पूरी सड़क के लिए शासन को 4-96 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन फिलहाल शासन से 900 मीटर सड़क के लिए 1करोड़ 71 लाख 46 हजार का बजट मिला है। इस बजट से सड़क को दुरूस्त करने के लिए काम शुरू हो गया है। जल्द ही और बजट स्वीकृत करा लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि ट्रांजिट कैम्प सड़क का निर्माण जनभावनाओं के अनुरूप ही होगा। इस दौरान विधान राय, धीरेश गुप्ता, संजीव गुप्ता, विजय डे, शकर विश्वास, मोनू निषाद, मोहन कुमार, सचिन सक्सेना, प्रणव चैधरी, दीपक गुप्ता, महेश चन्द्र गुप्ता, सुशील मण्डल, भगवान दास, रामकुमार गुप्ता, भूकन लाल, बाबू राम, मुनीष गंगवार, कृष्ण पाल गंगवार, गणेश पाण्डे, अजय कश्यप आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *