Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क हादसे में घायलों का एडीएम और एसडीएम ने जाना हाल

रूद्रपुर(उद सवांददाता)। देर रात टाटा मोटर्स के पास सड़क हादसे में घायल हुए लोगों का एडीएम और एसडीएम ने निजी अस्पताल पहुंचकर हाल चाल जाना और घटना की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक देर रात्रि पत्थरचट््टा के समीप पंतनगर में टाटा मोटर्स कम्पनी के कर्मचारी रात्रि 10-30 बजे छुट््टी होने के उपरान्त अपने-अपने घर के लिये कम्पनी की मिनी बस में सवार हुये। बस में 14 कर्मचारी सवार थे। इस दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे डम्पर के साथ अचानक भीषण टक्कर होने से सभी कर्मचारी गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलो का ईलाज नारायण अस्पताल में डा0 प्रदीप अदलखा की देख रेख में किया जा रहा है। घायलो के हाल-चाल जानने के लिये अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चैहान व उप जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने अस्पताल पहुंचकर दुर्घटना में घायल टाटा मोटर्स कम्पनी के कर्मचारियों से मिल कर स्वास्थ्य व चिकित्सा उपचार आदि की जानकारी ली। उन्होने डा0 प्रदीप अदलखा को घायलो के उपचार में किसी प्रकार की कमी न होने के निर्देश दिये। चिकित्सकों ने बताया कि कुछ कर्मचारी गम्भीर रूप से घायल हैं। उन्हे डाक्टरों की निगरानी में गहन चिकित्सा उपलब्ध करायी जा रही है। घायलों में दीपक जोशी, दिनेश लाल शाह,रमेश सिंह,मुकेश,कपिल किशोर,राहुल चैहान, कैलाश,इन्दर राम,प्रमोद डसीला,रमेश राम,उमेश सिंह के साथ ही वाहन चालक राहुल है,जो अल्मोडा,बागेश्वर, चम्पावत,चैखुटिया, रानीखेत,द्वारहाट के रहने वाले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *