Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

द्रोणासागर के समीप वृद्ध का शव मिलने से सनसनी

काशीपुर(उद सवांददाता)। गांधी आश्रम रोड पर द्रोणासागर के समीप देर शाम एक लाश पड़ी होने की सूचना ने इलाके में सनसनी फैल गयी। पुलिस को जैसे ही इसका पता चला उसने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए उसे पीएम हाउस भेज दिया। देर रात मृतक की शिनाख्त मुहल्ला थाना सादिक निवासी राजकुमार यादव 75 वर्ष पुत्र थान सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद आज उसे परिजनों के हवाले कर दिया। पता चला है कि मुहल्ला थाना साबिक निवासी 75 वर्षीय वृद्ध राजकुमार यादव पिछले कुछ समय से बाजपुर स्थित न्यू दशमेश ट्रांसपोर्ट में अकाउंट का काम करता है। गत सुबह वह घर से डड्ढूटी के लिए निकला लेकिन देर शाम तक जब घर नहीं लौटा तो परिजनों को इसकी चिंता सताने लगी। उन्होंने तमाम पता करने की कोशिश की लेकिन वृद्ध का कहीं कोई पता नहीं चला इसी बीच द्रोणासागर के समीप एक लाश पाए जाने की सूचना पर जब परिजनों ने इसका पता किया तो पता चला कि वह राजकुमार यादव था। मृतक के एक पुत्र तथा चार पुत्रियां हैं।  घटना से परिजनों में शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *