February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खाई में गिरी कार,चार बच्चों सहित 6 की मौत

नई टिहरी। देहरादून-सुवाखोली- उत्तरकाशी मार्ग पर एक कार के करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से एक परिवार के चार बच्चों सहित दो महिलाओं की मौत हो गई। सहारनपुर के छुटमलपुर निवासी यह परिवार उत्तरकाशी में किसी विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। बताया जा रहा है कि सहारनपुर के छुटमलपुर निवासी सरफराज (36) पुत्र सईद अहमद, अलादीन (26) पुत्र खुर्शीद अहमद, तहरीन (32) पत्नी सरफराज, सहजति (26) पत्नी अलादीन के साथ ही रिजा (15), नताशा (9), शमी (2), तुब्बा (5), मलाइका (5) व नौ माह का बच्चा सेंट्रो कार में सवार थे। सुबह करीब दस बजे सुवाखोली और उत्तरकाशी के बीच मोरियाणा टॉप के पास जैसे ही कार पहुंची तो चालक नियंत्रण खो बैठा और कार करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना पर टिहरी और उत्तरकाशी प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। हादसे में कार में सवार दोनों महिलाओं के साथ ही चार बच्चों की मौत हो गई। चार घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *